घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, इतने अंक पहुंच सेंसेक्स-निफ्टी

Sensex-Nifty: बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 311.48 अंक चढ़कर 78,783.96 अंक पर पहुंच गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Republic

Sensex-Nifty: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी रही।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 311.48 अंक चढ़कर 78,783.96 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 98.1 अंक की बढ़त के साथ 23,848.30 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सपटा रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 73.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,376.67 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: रुपया शुरुआती कारोबार में आठ पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 85.35 पर

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 December 2024 at 12:11 IST