अपडेटेड 9 October 2024 at 11:08 IST

घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, इतने अंक पहुंचे Sensex और Nifty

Sensex and Nifty: एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,052.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स और निफ्टी | Image: Republic

Sensex and Nifty: घरेलू बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 123.45 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,758.26 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 39.65 अंक या 0.16 प्रतिशत चढ़कर 25,052.80 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी इंडिया, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी आई।

आईटीसी, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे, जबकि जापान का निक्की 225 फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.43 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,729.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,000.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: बुधवार को बदले पेट्रोल और डीजल के दाम, टंकी भरवाने से पहले जान लें रेट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 9 October 2024 at 11:08 IST