अपडेटेड 1 February 2026 at 21:43 IST
Budget 2026: 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर... जानिए निर्मला सीतारमण के बजट में रेलवे को क्या-क्या मिला?
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में प्रमुख शहरी और आर्थिक केंद्रों में सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। बजट पेश करते हुए उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल यात्री परिवहन को बढ़ावा देने की भी बात कही।
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार, 1 फरवरी को बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे को 2,93,030 करोड़ रुपये आवंटित किए। भारतीय रेलवे के लिए यह आवंटन पिछले साल के 2,78,030 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इसपर रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी खुशी जाहीर की।
बजट 2026 में रेलवे के लिए अहम फैसला लेते हुए निर्मला सीतारमण ने सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण की घोषणा की। रेल कॉरिडोर ग्रोथ कनेक्टर के रूप में काम करेंगे, जिससे यात्रा का समय भी कम होगा। इससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर के तहत मुंबई पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और सिलिगुड़ी से वाराणसी बनाए जाएंगे।
7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर इस प्रकार है
- मुंबईम-पुणे
- पुणे-हैदराबाद
- हैदराबाद-चेन्नई
- हैदराबाद-बेंगलुरु
- चेन्नई-बेंगलुरु
- दिल्ली-वाराणसी
- वाराणसी-सिलीगुड़ी
ये कॉरिडोर प्रमुख आर्थिक हब्स, टेक सेंटर्स और मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स को जोड़ेंगे, ट्रैवल टाइम कम करेंगे और रीजनल डेवलपमेंट को बूस्ट देंगे।
नया डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के तहत दानकुनी (पश्चिम बंगाल) से सूरत (गुजरात) तक – माल ढुलाई को तेज, सस्ता और इको-फ्रेंडली बनाने की भी घोषणा की, जिससे माल ढुलाई को और अधिक तेज, सस्ता और प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे लॉजिस्टिक्स कॉस्ट कम होगी और कार्गो मूवमेंट बेहतर होगा।
कवच और सुरक्षा के लिए बजट में ऐलान
रेलवे ने सुरक्षा के लिए ₹28,000 करोड़ का विशेष प्रावधान किया है, जिसमें 'कवच 4.0' का विस्तार प्रमुख है। यात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि इसका सीधा असर उनके टिकट पर नहीं पड़ेगा। सरकार इसे अपने पूंजीगत व्यय (Capex) से वहन कर रही है।
बजट युवा शक्ति से प्रेरित है- रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव
केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'आज का बजट युवा शक्ति से प्रेरित है। यह विकसित भारत के रोड मैप बनाने का बजट है। आज रेलवे के लिए 2,93,030 हजार करोड़ रुपए के बजट का आवंटन किया गया है। आज के बजट में हाई-स्पीड कॉरिडोर की घोषणा की गई है।'
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 20:11 IST