अपडेटेड 1 February 2026 at 20:48 IST
Budget 2026: महिला हॉस्टल से आयुर्वेद तक, कंगना रनौत ने गिनाईं बजट 2026 की बड़ी खूबियां
Budget 2026: हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय बजट 2026 की जमकर सराहना करते हुए इसे 'संपूर्ण और समावेशी' बजट करार दिया है। उन्होंने विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर पर सरकार के विजन को सराहा है।
Budget 2026: वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 ने देश भर में चर्चा छेड़ दी है। इस बजट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की अपनी-अपनी राय है, लेकिन मंडी से भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बजट को 'क्रांतिकारी' और 'संपूर्ण' करार दिया है। बजट पेश होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कंगना ने सरकार के विजन की जमकर सराहना की, खासकर महिलाओं, स्वास्थ्य और पहाड़ी राज्यों के विकास पर दिए गए जोर को लेकर बात कही।
महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा पर विशेष ध्यान
कंगना रनौत ने बजट की सराहना करते हुए सबसे पहले महिला सशक्तिकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर जिले में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाने का जो निर्णय लिया है, वह बेहद संवेदनशील और स्वागत योग्य कदम है। यह बजट महिलाओं की जरूरतों के प्रति बहुत संवेदनशील है। हर जिले में हॉस्टल की सुविधा होने से अब बेटियां सुरक्षित माहौल में काम कर सकेंगी और अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकेंगी।
आयुर्वेद और योग है अपनी विरासत- कंगना रनौत
सांसद ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार के फैसले पर भी खुशी जताई। उन्होंने उल्लेख किया कि आयुर्वेद और योग हमारी प्राचीन धरोहर हैं और इस बजट में इन्हें वैश्विक स्तर पर स्थापित करने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए जो प्रावधान किए गए हैं, वे सराहनीय हैं। यह न केवल लोगों को स्वस्थ बनाएगा बल्कि भारत की 'सॉफ्ट पावर' को भी मजबूती देगा।
हिमाचल और नॉर्थ ईस्ट के लिए 'क्रांतिकारी' सोच
हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली कंगना ने अपने गृह राज्य और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लिए बजट में किए गए विशेष प्रावधानों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से पर्यटन पर टिकी है। बजट में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियों और कनेक्टिविटी पर जो ध्यान दिया गया है, उसे कंगना ने एक क्रांतिकारी सोच बताया है। उनके अनुसार, इससे न केवल रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
ये भी पढ़ें - Mooli Ke Patte: इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए मूले के पत्ते, वरना लेना पड़ सकता है दवा का सहारा
कंगना ने की पीएम मोदी और वित्त मंत्री की तारीफ
कंगना ने पीएम मोदी और वित्त मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि यह बजट किसी एक वर्ग के लिए नहीं बल्कि 'जन-जन' के लिए है। उन्होंने इसे एक संतुलित दस्तावेज बताया जो विकसित भारत की नींव को और मजबूत करेगा।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 1 February 2026 at 20:48 IST