Airtel के चेयरमैन सुनील मित्तल का वेतन 2023-24 में 32 करोड़ रुपये
भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का कुल पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 32.27 करोड़ रुपये रहा।
- बिजनेस न्यूज
- 1 min read
Airtel Chairman Sunil Mittal's salary : भारती एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल का कुल पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2023-24 में लगभग 32.27 करोड़ रुपये रहा। दूरसंचार कंपनी की वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। मित्तल का वेतन लगभग तीन साल बाद इस स्तर पर आया है।
एयरटेल के शीर्ष अधिकारी का कुल पारिश्रमिक या वेतन 2022-23 में लगभग 16.72 करोड़ रुपये था। मानव संसाधन और नामांकन समिति (एचआरसी) के पिछले निर्णय के तहत वेतन में कमी की गई थी, और यह एक अप्रैल, 2020 से प्रभावी था।
हालांकि, दूरसंचार कंपनी के कारोबार में उल्लेखनीय सुधार और मजबूत वृद्धि के बाद एचआरसी ने चेयरमैन की भूमिका और उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए अपने फैसले पर फिर से विचार किया। अगस्त, 2023 में हुई कंपनी की असाधारण आम बैठक (एजीएम) में एयरटेल के शेयरधारकों ने इसे मंजूरी दी थी।
इसके बाद वित्त वर्ष 2023-24 में मित्तल का कुल पारिश्रमिक लगभग 32 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की 2023-24 की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार मित्तल का वेतन और भत्ते लगभग 21.57 करोड़ रुपये थे, जबकि प्रदर्शन से जुड़े प्रोत्साहन (पीएलआई) 7.5 करोड़ रुपये थे। इसके अलावा 3.19 करोड़ रुपये के अन्य लाभ उनके पारिश्रमिक में शामिल थे।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 20:01 IST