WPL 2024: मुंबई इंडियंस पर फिर अकेले भारी पड़ेगी RCB की ये खिलाड़ी? 3 दिन पहले ही रचा था इतिहास
WPL 2024: डब्लूपीएल 2024 एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस-रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के बीच, 15 मार्च को शाम 7:30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला जाएगा।
- खेल समाचार
- 2 min read

WPL 2024 Eliminator: विमेंस प्रीमियर लीग के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो गए हैं। आज यानी 15 मार्च को डब्लूपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीमें आमने-सामने होंगी। एलिमिनेटर का ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच पिछला मुकाबला 12 मार्च को दिल्ली में ही खेला गया था जिसमें करीब 24 हजार दर्शक मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। इस मुकाबले में आरसीबी की एलिस पेरी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छिनकर आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबले में पहुंचाया था।
आरसीबी की एलिस पेरी फिर कर सकती हैं धमाका
एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी की एलिस पेरी मुंबई इंडियंस के लिए बड़ा खतरा बन सकती हैं। आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पिछथले मुकाबले में एलिस पेरी ने एमआई की 6 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इस लीग के इतिहास में किसी एक मैच में 6 विकेट लेने वाली एलिस पेरी पहली गेंदबाज बनी थीं। ऐसे में आज एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी की टीम पेरी से एक बार फिर ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।
मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के इस सीजन में कुल आठ मैच खेले जिनमें चार में उन्होंने जीत दर्ज की है। वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली मुंबई ने आठ मुकाबलों में पांच में जीत दर्ज की। इस सीजन मुंबई और बैंगलोर के बीच दो लीग मैच खेले गए जिनमें एक मैच मुबंई ने तो दूसरा आरसीबी ने जीता। पिछले सीजन यानी WPL 2023 के लीग मुकाबलों के दोनों मुकाबलों में मुंबई ने जीत हासिल की थी। मुंबई और आरसीबी के हेड टू हेड रिकॉर्ड को देखते हुए ये संभावनाएं जताई जी रही है कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हो सकती है।
Advertisement
यह भी पढ़ें- WPL 2024 Eliminator में आमने-सामने हरमनप्रीत-स्मृति, जाने मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड - Republic Bharat