'बिहार में महिलाएं असुरक्षित हैं, अगर सम्राट चौधरी जी अपने जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी ने CM पर साधा निशाना

जमुई छेड़छाड़ कांड के बाद तेजस्वी यादव बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी पर लगातार हमला बोल रहे है। अब उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग उठाई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
jamui viral video minors harassed Tejashwi Yadav bihar cm
जमुई छेड़छाड़ कांड पर तेजस्वी का सीएम सम्राट से सवाल | Image: X/Republic

बिहार के जमुई में एक नाबालिग छात्रा और उसके दोस्त के साथ हवसी भीड़ द्वारा की गई हैवानियत की घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी व्यापक निंदा हो रही है। दूसरी ओर बिहार पुलिस की कार्रवाई जारी है। घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव, जो घटना के बाद से फरार चल रहे थे, समेत कुल 7 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बाद बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को घेरा है।

तेजस्वी यादव बिहार में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए सीएम सम्राट चौधरी पर लगातार हमला बोल रहे है। नेता विपक्ष ने कहा, यह वाकई बहुत दुखद घटना है। हमें बहुत शर्म आ रही है। आज बिहार में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। चाहे दिन हो या रात; कॉलेज, स्कूल, सड़क, हॉस्टल या फिर घर के अंदर या बाहर बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़े हैं।

सम्राट चौधरी जी अपने जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें-तेजस्वी

जमुई घटना पर अपने ताजा बयान में तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। आप सबने उस वीडियो को देखा होगा। वो वीडियो शर्मसार करने वाला वीडियो है। दोषियों को जितनी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वो कम है। पूरे देशभर में बिहार सरकार की थू-थू हो रही है। यही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बयान दिया था कि कोई किसी को हाथ लगा दे तो वो इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं आज ये वीडियो साबित करता है कि कोई भी महिला बिहार में सुरक्षित नहीं है। अगर सम्राट चौधरी जी अपने जुबान के पक्के हैं तो इस्तीफा दें।"

बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं-तेजस्वी

इससे पहले तेजस्वी ने बिहार में बढ़ते क्राइम की घटना का उदाहरण देते हुए कहा था, 'आज बिहार में किसी भी लड़की से पूछ लीजिए; कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती, यही सच्चाई है। सबसे दुखद बात यह है कि कार्रवाई करने के बजाय, सरकार और पुलिस इन मामलों को दबाने और छिपाने का काम करती है। पीड़ितों को न्याय दिलाने के बजाय, वे मामलों को रफा-दफा करने पर ध्यान देते हैं। यह बेहद शर्मनाक है। बिहार में पूरी तरह से अराजकता-गुंडा-राज-का बोलबाला हो गया है।'

Advertisement

घटना मुख्य आरोपी समेत 7 गिरफ्तार

बता दें कि बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव समेत 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।  मख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव से पुलिस का सामना हो गया। आरोपी ने पुलिस से बचने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसे हाफ एनकाउंटर कहा जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए महिला आयोग ने भी इस पर स्वतः संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़ें:  'भाई को ठोकवा दिया...', जमुई छेड़छाड़ कांड पर मांझी का तेजस्वी पर तंज
 

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड